बागपत, अप्रैल 25 -- बड़ौत। नगर के बावली रोड पर शामली जिले के बनत गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय पहलवान अभिमन्यु चौधरी का स्वागत किया गया। वहां उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर खानपान अच्छा रखना चाहिए, जिससे समाज में एक बदलाव आएगा। अभिमन्यु चौधरी भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर हैं। वे खेल कोटे से 2014 में सेना में भर्ती हुए थे। तब से विभागीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में लगातार मेडल जीत रहे हैं। वर्ष 2025 में कजाकिस्तान में आयोजित हुई अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में 97 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। तुषार चौधरी, श्योबीर सिंह, कोच बोबी, विजय पहलवान, रामानंद पहलवान, गौरव, अनिल आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.