आरा, मार्च 17 -- -आरा के महिला कॉलेज में मानवाधिकार पर सेमिनार आयोजित आरा, संवाद सूत्र। शहर के महिला कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में मंगलवार को मानवाधिकार विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। आयोजनकर्ता डॉ. कायनात रिज़वी ने मानवाधिकार की मूल अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने जिनेवा कन्वेंशन का उल्लेख करते हुए कहा कि युद्ध जैसी परिस्थितियों में भी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी देशों की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने एक गर्ल्स स्कूल में हुई दुखद घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यदि अंतरराष्ट्रीय नियमों का सख्ती से पालन किया जाए, तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है। विभागाध्यक्ष डॉ. सादिया हबीब ने शिक्षा के अधिकार पर बल देते हुए कहा कि लड़कियों को समाज की सीमाओ...