अंतरराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस पर एसएसबी ने चलाया जागरुकता अभियान
चतरा, जून 27 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस पर 35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल लावालौंग ने शुक्रवार को अनुसूचित जनजाति आवासीय हाई स्कूल में नशामुक्ति जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट संजीव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। सी-समवाय लावालौंग के प्रभारी निरीक्षक जयबीर सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक तारा सिंह एवं 22 अन्य एसएसबी जवानों ने स्कूल पहुंचकर छात्रों और शिक्षकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी नकारात्मक असर डालता है। यह भी पढ़ें- एसएसबी व एपीएफ ने ड्रग्स के विरुद्ध चलाया अभियान उन्होंने छात्रों से नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.