बोकारो, मई 13 -- 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी प्रक्षेत्र द्वारा प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी क्षेत्रीय अध्यक्ष हीरालाल रविदास की अध्यक्षता व क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह के द्वारा फुसरो स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में नर्सों को अंगवस्त्र-पुष्पगुच्छ एवं मिठाई देकर सम्मनित किया गया। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर सेवाभावी नर्सों का सम्माननर्सों की भूमिका चिकित्सा पदाधिकारी एन बारला और सीसीएल सीकेएस के कार्यसमिति सदस्य सह अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ कार्यसमिति सदस्य रविन्द्र मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में जितना अहम भूमिका डॉक्टरों की होती है, उतना ही बड़ा योगदान नर्सों का भी होता है। वहीं कोराना काल में इन नर्सों ने अपना परवाह किये बिना मरीजों की सेवा की।...