सहारनपुर, मई 14 -- नानौता। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ प्रमोद कुमार ने बताया कि आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटेंगल की जयंती के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों के महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए उनके समर्पण, सेवा भावना और मरीजों के प्रति कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नर्स रूमा जैवल ने मरीजों की सेवा को सर्वोपरि बताते हुए समाज में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान रुमा जैवल, मीरा, अंजू रानी, दिव्या भारती, निशु चौधरी, रेनू एवं शिवानी को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित किया। राजेन्द्र नेगी ने कहा ...