अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर जागरूकता रैली
धनबाद, मई 14 -- धनबाद। दून इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भाग लिया। शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोहा। चेयरमैन डॉ राहुल कुमार पांडेय ने नर्सों को स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए सेवा भावना पर बल दिया। प्राचार्या ने नर्सिंग की महत्ता पर प्रकाश डाला। उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाली गई और शपथ ली गई। मौके पर गोल्डी ,कुंदन, सुधांशु, फ्रूटी, संजना, अंकित, गुड्डू, रवि, धर्म राज, नितन, लव, सुप्रिया आदि मौजूद थीं। यह भी पढ़ें- फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन का बताया महत्व यह भी पढ़ें- योगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.