मोतिहारी, मई 12 -- मोतिहारी, मोतिहारी संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर नगर के बनियापट्टी ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र द्वारा अस्पताल चौक स्थित डॉक्टर स्वस्ति सिन्हा वात्सल्य नर्सिंग होम में 40 नर्स, डॉक्टर, कंपाउंडर एवं स्टाफ को सम्मानित किया गयाl कार्यक्रम का उद्घाटन डॉक्टर स्वस्ति सिंन्हा, वरिष्ठ नर्स चंद्रप्रभा देवी, डॉ संतोष कुमार, बीके विभा, बीके अशोक वर्मा, बीके करुणा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता बी के विभा ने कहा कि किसी भी क्लीनिक, नर्सिंग होम या अस्पताल में नर्स पर बहुत बड़ी जिम्मेवारी होती है। नर्स के मीठे बोल व स्नेह हीं मरीजों का प्राथमिक उपचार हो जाता है। आत्मिक प्रेम से उसकी आधी बीमारी ठीक हो जाती है l जो सच्चे और संवेदनशील सेवाधारी होते है, उन्हें परमात्मा का वरदान प्राप्त होता है। यह भी पढ़ें-...