नैनीताल, मई 12 -- नैनीताल, संवाददाता। नैंसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर मंगलवार को बीएससी नर्सिंग और जीएनएम प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने मानवता और मरीजों की निस्वार्थ सेवा की शपथ ली।मुख्य अतिथि डॉ. अमित देओल (कंसल्टेंट न्यूरोसर्जन) और गेस्ट ऑफ ऑनर नवनीत सिंह राणा (चेयरमैन, रेड क्रॉस सोसाइटी) ने नर्सों को समाज का आधार स्तंभ बताते हुए छात्रों को अनुशासन और संवेदनशीलता का संदेश दिया। चेयरपर्सन मंजू सिंह और डायरेक्टर डॉ. संजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। यह भी पढ़ें- हैलट में मनाया नर्सेज डे अंत में अतिथियों ने नर्सिंग को 'सेवा का सर्वोच्च माध्यम' बताते हुए उज्ज्वल भव...