औरंगाबाद, मई 12 -- बिजनेस न्यूज फोटो- 12 मई एयूआर 20 कैप्शन- मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। देव वैली ग्लोबल स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल, एरका कॉलोनी, अंबा, औरंगाबाद द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में मनाया गया। यह कार्यक्रम आधुनिक नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। औरंगाबाद के सिविल सर्जन डॉ. श्रीकृष्ण कुमार, डॉ. रुचि पाठक, डॉ. आशुतोष पाठक, डॉ. नागेंद्र शर्मा, डॉ. अभिषेक कुमार सिंह उपस्थित रहे। साथ ही आरएनपी ग्रुप के सचिव शंभूनाथ पांडे ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए छात्र-छात्राओं को नर्सिंग सेवा के महत्व एवं समाज में इसकी भूमिका के संबंध में प्रेरणादायक संदेश दिया। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय नर...