अंतरराष्ट्रीय धावक बजरंग पाण्डेय का हुआ स्वागत
गाजीपुर, जुलाई 31 -- खानपुर। 100 मीटर के अंतरराष्ट्रीय धावक एवं भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके बजरंग पाण्डेय का शनिवार को लच्छीपुर और माहपुर में राष्ट्रीय शिव शक्ति संगठन के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। लच्छीपुर स्थित श्री बेनी सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित स्वागत समारोह का संचालन ओमकार नाथ मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में अमित कुमार सिंह, आशीष यादव, अखिलेश कुमार, आशीष कुमार यादव, अभिषेक कुमार सिंह, संतोष यादव एवं सत्यप्रकाश दुबे ने बजरंग पाण्डेय का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इसके बाद माहपुर के परसनी कला गांव में मोहित त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वागत किया। इस दौरान अरविंद उपाध्याय, डॉ. उपेंद्रनाथ त्रिपाठी, सुरेंद्र चतुर्वेदी, सुभाष तिवारी, त्रिलोक तिवारी, डॉ. ओपी शर्मा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.