आरा, दिसम्बर 3 -- - इनके अधिकारों को दिलाने पर विशेष जोर दिया गया - दिव्यांगों में अपार क्षमता होती है, उचित मार्गदर्शन की जरूरत आरा, हमारे संवाददाता। आरा शहर के बुनियाद केंद्र में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का आयोजन बुधवार को किया गया। समारोह की अध्यक्षता डीएम तनय सुल्तानिया की ओर से किया गया। इस दौरान 36 दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल, श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर, वैशाखी, ब्रेल किट समेत अन्य सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। इस दौरान डीएम की ओर से इनके अधिकारों को दिलाने पर विशेष जोर दिया गया। बताया गया कि दिव्यागजनों में अपार क्षमता होती है, इन्हें उचित मार्गदर्शन की जरूरत है। इस दौरान दिव्यांगजनों के अधिकारों, समान अवसरों और सुगमता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। डीएम ने जिले के सभी पात्र दिव्यांग लाभुकों को राज्य सरकार की विभिन्न ...