सहारनपुर, दिसम्बर 3 -- अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा केसीपीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज में पर्सन विद डिसेबिलिटीस एक्ट विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा खुशी चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से दिव्यांगजनो को बैटरी ट्राइसाइकिल और हेलमेट वितरित किए गए। ट्राइसाइकिल पाकर दिव्यांगजनों के चेहरों पर प्रसन्नता और उत्साह झलक उठा। कार्यक्रम राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त निर्देशों तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविर की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी पूर्णकालिक सचिव विदुषी मेहा ने कहा कि दिव्यांगता किसी भी प्रकार का अभिशाप नहीं है। यदि समाज का दृष्टिकोण सकारात्मक हो तो अभाव भी क्षमता में बदल जाते हैं। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.