अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी के लिए टाटा आर्चरी के तीन तीरंदाज चयनित
जमशेदपुर, जून 29 -- फोटो ट्रैक पर है जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता।टाटा आर्चरी अकादमी (टीएए) के तीन प्रतिभाशाली तीरंदाजों का चयन प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए हुआ है। गोल्डी मिश्रा, आदित्य वाधवा और के युक्ताश्री ट्रायल में शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे। गोल्डी मिश्रा और आदित्य वाधवा एशिया कप स्टेज-2 एवं 3 के साथ एशियन यूथ आर्चरी चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।वे इराक, चीन और दुबई में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। वहीं के युक्ताश्री का चयन एशिया कप स्टेज-2 एवं 3 के लिए हुआ है। सोनीपत में आयोजित चयन ट्रायल में तीनों खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन और दबाव में संयम का परिचय दिया। चयन प्रक्रिया के दौरान कोच अनिल कुमार, हेलेन और प्रसन्ना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.