हापुड़, फरवरी 2 -- ओखला स्थित सर सैयद मिशन स्कूल के बच्चों ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो परीक्षा में भाग लेकर प्रतिभा दिखाई है। प्रतिभा दिखाने वाले बच्चों का हापुड़ निवासी आईएमएफआई के प्रेसिडेंट अबरार खान द्वारा उत्साहवर्धन किया गया है। अबरार खान ने बताया कि विद्यालय के यूकेजी से कक्षा 8 तक के 70 से अधिक विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन परीक्षा में सफलतापूर्वक भाग लेकर प्रमाण पत्र प्राप्त किए हैं।यह बेल्ट प्रमोशन परीक्षा वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित की गई, जिसे वर्ल्ड ताइक्वांडो मास्टर यूनियन (यूएसए) से मान्यता प्राप्त है। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता, शारीरिक संतुलन, शक्ति, अनुशासन और मानसिक एकाग्रता का व्यापक मूल्यांकन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.