चाईबासा, जुलाई 1 -- गुवा।अंतरराष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ, मेघाहातुबुरु की ओर से सामुदायिक भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संघ के महासचिव अफताब आलम के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सेल अस्पताल किरीबुरू-मेघाहातुबुरु के सीएमओ डॉ. नंदी जेराई, डॉ. अर्चना बेक सहित अन्य चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पगुच्छ भेंट कर चिकित्सकों के अभिनंदन से हुई, जिसके बाद केक काटकर डॉक्टर्स डे मनाया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों ने नियमित व्यायाम, योग, संतुलित आहार, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच तथा मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया। अफताब आलम ने कहा कि डॉक्टर मानवता और सेवा के सच्चे प्रतीक हैं तथा समाज को उनके योगदान का हमेशा सम्मान करना चाहिए। यह भी पढ़ें- National Doctors...