देहरादून, मार्च 31 -- देहरादून। अंतरराष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दृश्यता दिवस पर ट्रांसजेंडर समुदाय ने ट्रांसजेंडर व्यक्ति संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में गांधी पार्क से रैली निकालकर बिल की प्रतियां जलाई। मंगलवार को ट्रांसजेंडर समुदाय व विभिन्न संगठनों ने गांधी पार्क से परेड ग्राउंड तक शांति मार्च निकालते हुए इसे काला कानून बताया। ट्रांसजेंडर समुदाय ने आरोप लगाया कि यह कानून उनकी स्वयं की लैंगिक पहचान के अधिकार को कमजोर करता है। उनहोंने सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। इस मौके पर उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच के सदस्य व द वॉयस ऑफ वॉरियर से ओशिन, मीरा, नैना, बिपाशा, समन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.