नई दिल्ली, अगस्त 6 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अमेरिका के नागरिकों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की ऑनलाइन ठगी और उगाही करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय टेक-सपोर्ट ठगी गिरोह का पर्दाफोड़ किया है। मामले में गिरोह के सरगना सौरभ राणा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई के अनुसार, यह संगठित गिरोह पंजाब और दिल्ली में फर्जी कॉल सेंटर एवं कार्यालय संचालित कर रहा था। आरोपी खुद को माइक्रोसॉफ्ट, वित्तीय संस्थानों और अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों का प्रतिनिधि बताकर मुख्य रूप से अमेरिकी नागरिकों को अपना शिकार बनाते थे। जांच में सामने आया कि आरोपी कंप्यूटर स्क्रीन पर नकली माइक्रोसॉफ्ट पॉप-अप और फर्जी टोल-फ्री नंबर दिखाते थे। पीड़ित जैसे ही इन नंबरों पर संपर्क करते, उनकी कॉल सीधे गिरोह के फर्जी कॉल सेंटर म...