हाजीपुर, मई 23 -- हाजीपुर वनक्षेत्र के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय जैव विविधिता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जढ़ुआ के एक निजी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। वनक्षेत्र पदाधिकारी हाजीपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 50-50 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कुल छह छात्र-छात्राओं को आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान हाजीपुर वनक्षेत्र पदाधिकारी रंजीत कुमार राय, आरती कुमारी, अनीशा राज, मिक्की कुमार, सुधीर कुमार सहित अन्य वनकर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अंतरराष...