अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर विद्यालय में कार्यक्रम
आरा, मई 22 -- सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय कौरन डिहरी में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस एवं ज्ञानोत्सव थीम पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका अंकिता राय ने की। इस अवसर पर छात्राओं की ओर से पेंटिंग, पर्यावरण संरक्षण पर भाषण, नाटक, नृत्य तथा खेलकूद जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी शिक्षक बिबोध कुमार, संजीव कुमार, दीपक कुमार एवं अंकिता कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाध्यापिका ने चयनित छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय सह उच्च माध्यमिक विद्यालय कोरन डिहरी के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह भी पढ़ें- छात्र-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.