आरा, अप्रैल 24 -- आरा, एक संवाददाता। शहर के धनुपरा में शुक्रवार को वन प्रमंडल भोजपुर की ओर से अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग, मत्स्य विभाग, कृषि विभाग और अंचल प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान आर्द्रभूमि (वेटलैंड) के संरक्षण और इसके महत्व पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि आर्द्रभूमियां पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, जल संरक्षण और जैव विविधता को बचाने में अहम भूमिका निभाती हैं। इनके संरक्षण के लिए सभी लोगों की भागीदारी जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में वन डीएफओ प्रद्युम्न गौरव ने आर्द्रभूमियों की उपयोगिता और पर्यावरण में इनकी भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। कहा कि आर्द्रभूमि संरक्षण के लिए सभी विभागों और आम लोगों को मिलकर काम करना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.