धनबाद, जुलाई 18 -- बरोरा, प्रतिनिधि। धनबाद सांसद ढुलू महतो परिवार की पुत्र वधु सह हीरापुर (धनबाद) निवासी गोपाल प्रसाद साव की पुत्री अर्ली आर्या ने अपनी शैक्षणिक उपलब्धि से धनबाद का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनका का शोध-पत्र 'साइट कैचमेंट एनालिसिस विथ स्पेशल रिफरेंस टू हस्तिनापुर 'प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका इंटरनेशनल जर्नल ऑफ क्रिएटिव एंड ओपन रिसर्च इन इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के जुलाई 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है। वर्तमान में अर्ली आर्या राजस्थान के बनस्थली विद्यापीठ के इतिहास एवं संस्कृति विभाग में शोधरत हैं। यह शोधकार्य विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में पूरा किया गया। यह भी पढ़ें- सांसद की पुत्रवधू की बड़ी उपलब्धि शोध में साइट कैचमेंट एनालिसिस(एससीए) पद्धति के माध...