देहरादून, अप्रैल 30 -- देहरादून। अंतरराष्ट्रीय सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड के तीन खिलाड़ी समेत सात सदस्य देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्यों की संख्या के मामले में यह उत्तराखंड का अब तक का सबसे बड़ा योगदान है। उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव गोपाल सिंह खोलिया ने बताया कि उज्बेकिस्तान के ताशकंद में 01 से 14 मई तक प्रतियोगिता होगी। अंडर-17 बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ की खुशी चंद्र, 43 किलो भार वर्ग में पिथौरागढ़ के ही समीर बोरा और 55 किलो भार वर्ग में नैनीताल के हर्षवर्धन जीना भारतीय टीम में चयनित हुए हैं। इसके अलावा पूजा यादव बालिका टीम की मुख्य कोच, नितिन देऊवा बालक टीम के कोच के रूप में शामिल होंगे। वहीं सहायक निदेशक खेल संजीव पौरी प्रतियोगिता में भारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.