अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में डीएवी सेक्टर-6 की छात्रा शान्वी ने जीता गोल्ड मेडल
बोकारो, जून 25 -- बोकारो, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-6 की कक्षा प्रथम की मेधावी छात्रा शान्वी मिश्रा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की क्रेस्ट मैथमेटिक्स ओलंपियाड 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, अभिभावकों और पूरे बोकारो का गौरव बढ़ा है। शान्वी की सफलता पर विद्यालय में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा के दौरान उन्हें गोल्ड मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। क्रेस्ट मैथमेटिक्स ओलंपियाड विश्वस्तरीय ऑनलाइन गणित प्रतियोगिता है, जिसमें विभिन्न देशों के किंडरगार्टन से लेकर कक्षा 10 तक के विद्यार्थी भाग लेते हैं। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच शान्वी ने अपनी गणितीय प्रतिभा, तार्किक सोच और निरंतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.