अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में बना स्वीमिंग पूल चंद दिनों में ही बंद
अयोध्या, मई 20 -- अयोध्या, संवाददाता। डॉ.भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर में निर्माणाधीन स्वीमिंग पूल कई वर्षों से बाद किसी तरह चलाया भी गया। लेकिन चार दिन की चांदनी बनकर रह गया। स्टेडियम में बने दो स्वीमिंग पूल में से एक को खेल विभाग ने किसी तरह शुरू भी कराया था लेकिन एक महीने के बाद वह भी बंद हो गया। स्वीविंग पूल में पानी भरने के लिए लगा मोटर खराब होने के कारण विगत तीन दिनों से तरणताल बंद है, जिससे यहां तैराकी सीखने और भीषण गर्मी में जलक्रीड़ा करने आ रहे लोगों को इस सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है।अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर में एक छोटा और एक बड़ा तरणताल है। यह तरणताल विगत कई वर्षों से निर्माणाधीन चल रहा है। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस द्वारा इसकी मरम्मत और देख की जाती है। लेकिन कार्यदायी संस्था की लापरवाही औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.