अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल का निरीक्षण
अयोध्या, जून 1 -- अयोध्या, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, डाभा सेमर का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध खेल सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न खेल परिसरों का भ्रमण कर खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता एवं रखरखाव की स्थिति का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने कुश्ती हॉल, स्विमिंग पूल, क्रिकेट ग्राउंड, रनिंग ट्रैक, साइकिलिंग ट्रैक, बैडमिंटन कोर्ट सहित अन्य खेल अवसंरचनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को खेल परिसरों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने तथा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- खिलाड़ियों को बेहतर अवसर व सुविधाएं देना प्रशासन की प्राथमिकता: डीसी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.