समस्तीपुर, मार्च 24 -- समस्तीपुर। बीआरबी कॉलेज में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस के दूसरे दिन मंगलवार को साईंटिफिक सेशन आयोजित किया गया। इसमें तीन ऑफलाइन व इतने ही ऑनलाइन तकनीकी सत्र संचालित किए गए। इन सत्रों में कुल 59 शोध पत्र प्रस्तुत हुए। कांफ्रेंस के पहले दिन द्वितीय सत्र तकनीकी सत्र के रूप में कार्यान्वित किया गया था, जिसमें कुल पांच तकनीकी सत्रों का संचालन हुआ था, जिसमें दो ऑफलाइन सत्र व तीन ऑनलाइन सत्र थे। तीनों सत्रों में कुल 53 शोध आलेख प्रस्तुत किए गए थे। की- नोट स्पीकर के रूप में डॉ नरेंद्र एस थगुना, वाइस प्रेसिडेंट एपीएन, नेपाल ने अपने विचार रखे। जगन्नाथ यूनिवर्सिटी, बांग्लादेश के प्रो. अशोक के. साहा ने टेक्नोलॉजी एंड ह्यूमन लाइफ पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। प्रो. नवीन कुमार, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने टेक्नो साइकॉलोजी पर अ...