सीतामढ़ी, मार्च 30 -- सीतामढ़ी। शहर के एक रिसॉर्ट में अंतरराष्ट्रीय सीतामढ़ी काव्य महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें साहित्य और कला का एक अनूठा इतिहास रच गया। इस अवसर पर कवयित्री सम्मेलन, सम्मान समारोह के साथ-साथ संस्था की सचिव व प्रख्यात लेखिका प्रीति सुमन के नवीनतम नाट्य संग्रह 'अतिथि देवो भवः एवं राजमहल की अंतिम रात' का विमोचन किया गया। शुभारंभ एमएलसी रेखा कुमारी, बापू टावर पटना के उपनिदेशक ललित कुमार सिंह रामशरण अग्रवाल, डॉ. इन्दु कुमारी, डॉ. लता गुप्ता, वरिष्ठ कवयित्री आशा प्रभात, वरिष्ठ साहित्यकार रामबाबू नीरव, संस्था के अध्यक्ष गजेंद्र मोहन प्रसाद व सचिव प्रीति सुमन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। काव्य महोसव में शब्दों के साधक और साहित्य के अनमोल रत्न डॉ. इंदल सिंह नवीन की पावन स्मृति को समर्पित किया गया। उनकी याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.