नई दिल्ली, मार्च 8 -- अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले के बाद पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव के के बीच रूस ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून प्रभावी रूप से खत्म हो चुका है। इसके साथ ही रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों की शिखर बैठक बुलाने की मांग दोहराई है।क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात इस बात की जरूरत दिखाते हैं कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के उस पुराने प्रस्ताव पर फिर से विचार किया जाए, जिसमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों की बैठक बुलाने की बात कही गई थी। रूस, अमेरिका, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य हैं। रूसी सरकारी चैनल को दिए एक साक्षात्कार में पेस्कोव ने कहा कि हम सबने वह चीज खो दी है, जिसे अंतरराष्ट्रीय कानून कहते हैं। अब किसी से यह कहना भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.