अंतरराष्ट्रीय कवि दुष्यंत कुमार की जयंती मनाई
हापुड़, सितम्बर 1 -- परशुराम वंशीय सेवा समिति एवं राष्ट्रीय सैनिक संस्था के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय कवि एवं महान गजलकार दुष्यंत कुमार त्यागी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सर्व समाज के गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय त्यागी ने की, जबकि संचालन प्रदीप त्यागी, बब्लू ने किया। वक्ताओं ने कहा कि दुष्यंत कुमार ने अपनी रचनाओं और गजलों के माध्यम से समाज की समस्याओं, आम आदमी की पीड़ा और व्यवस्था के प्रति जनभावनाओं को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया। उनकी रचनाएं आज भी लोगों को प्रेरित करती हैं। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी, प्रोफेसर सुनील दत्त त्यागी, ज्ञानेंद्र त्यागी, निखिल त्यागी , स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.