गोरखपुर, अप्रैल 23 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। नेपाली कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित पांचवें अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप-2026 में शामिल होने के लिए योद्धा मार्शल आर्ट समिति के 15 खिलाड़ी गुरुवार को गोरखपुर रेल मार्ग से नेपाल रवाना हुए। टीम का नेतृत्व टीम कोच एवं योद्धा मार्शल आर्टस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम किशुन कर रहे हैं। टीम मैनेजर की भूमिका योद्धा मार्शल आर्टस की महिला विंग प्रमुख अनुप्रिया आनंद निभा रही है। यह प्रतियोगिता जापान गोजू रियो कराटे डो मिशन संघ नेपाल द्वारा 24 एवं 25 अप्रैल को लुंबिनी प्रांत के भैरहवा रूपंदेही स्थित तिलोत्तमा म्युनिसिपालिटी में संपन्न होगी।टीम मैनेजर अनुप्रिया आनंद ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठापरक चैंपियनशिप में दुनिया के दर्जनों देशों के खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- इ...