गुड़गांव, नवम्बर 18 -- मां-बेटी ने क्यों चुना जैन दीक्षा का मार्ग गुरुग्राम,गौरव चौधरी। गुरुग्राम की एक अंतरराष्ट्रीय (मल्टीनेशनल) कंपनी में 50 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर काम करने वाली 37 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर अक्षिता और उनकी 61 वर्षीय मां शिरोमणी बजाज ने सांसारिक जीवन त्यागकर जैन दीक्षा ले ली है। पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखने वाली दोनों मां-बेटी ने वैराग्य का मार्ग चुनते हुए जैन साध्वी बनने का फैसला लिया। दीक्षा समारोह से पूर्व मंगलवार को जोधपुर में भव्य वरघोड़ा (शोभायात्रा) निकाला गया, जिसमें जैन समाज के साधु-साध्वियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह भी पढ़ें- क्या है वरघोड़ा, 50 लाख का पैकेज छोड़ साध्वी बनीं अक्षिता ने क्यों निभाई ये रस्म, AI देख IIM पासआउट ने सब त्यागा आध्यात्मिक जीवन अपनाने के पीछे की वजह बता...