अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट उपलब्धि
रामगढ़, जून 25 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 2026 के अवसर पर पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, शारीरिक फिटनेस, अनुशासन तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करना था। इस प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल एनटीएस बरकाकाना के विद्यार्थियों ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। मास्टर रुद्रांश रंजन सांडिल्य ने अंडर-17 बालक बैडमिंटन वर्ग में जबकि कुमारी अनुप्रिया चौधरी ने अंडर-15 बालिका बैडमिंटन वर्ग में अव्वल रहे। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में एक सम्मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.