सराईकेला, जून 23 -- सरायकेला। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य में जिले में 23 से 29 जून, 2026 तक सप्ताह दिन तक चलने वाले विशेष खेल और पौधा-रोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिला खेल विभाग और जिला ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस समारोह के दौरान जिले के सभी प्रखंडों में खेलकूद और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाई जाएगी। जिला ओलंपिक संघ के सचिव सिकंदर महतो ने बताया कि इस वर्ष का आयोजन ओलंपिक फॉरेस्ट-ओलंपिक 2036 थीम पर आधारित है। इसका मुख्य उद्देश्य न केवल खेलों को बढ़ावा देना है। बल्कि पर्यावरण सुरक्षा के प्रति भी खिलाड़ियों और युवाओं को जागरूक करना है। यह भी पढ़ें- खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देगा जिला ओलंपिक संघ : डॉ.सुनील ओलंपिक सप्ताह का शुभारंभ 23 जून को जिला मुख्यालय स्थित सरायके...