उरई, जून 28 -- उरई। संवाददाता अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र में जनपद स्तर पर वृहद ऋण वितरण का आयोजन किया गया। इसमें आवेदनकर्ता बेरोजगार युवाओं को मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिए अलग-अलग 2 करोड़ का ऋण स्वीकृत किया गया, जबकि 5 लाख का ऋण लाभार्थी को दिया गया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियना योजना के अन्तर्गत आनन्द तिवारी, दीपिका, गीता देवी, ममता देवी एवं अंकित कुमार को अपना-अपना उद्यम स्थापित किए जाने के लिए कुल 5 लाख का ऋण वितरण किया गया। इसी क्रम में उप्र सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना के अन्तर्गत भी कुल धनराशि 2 करोड़ का ऋण स्वीकृत एवं वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- 215 लाभार्थियों को 19.25 करोड़ का मिला ऋण कार्य...