मुरादाबाद, मार्च 7 -- खेल के मैदान से लेकर पुलिस अफसर तक का सफर तय करने वाली अंतरराष्ट्रीय एथलीट सुनीता दहिया अब सीओ के पद पर रहते हुए महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई हैं। अपने अनुशासन, मेहनत और समर्पण से उन्होंने यह साबित किया है कि दृढ़ निश्चय के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। वह पुलिस की नौकरी के साथ मुगलपुरा स्थित अखाड़ा पहुंचती हैं। वहां खिलाड़ियों के बीच भी समय बिताती हैं। युवतियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। उनकी किस प्रकार सरकार द्वारा मदद की जा सकती, इसके बारे में भी जानकारी देती हैं। इसके अलावा समय-समय पर वह अपने कार्य और नेतृत्व से एक मिसाल पेश करती रहती हैं। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए उन्होंने न सिर्फ कानून व्यवस्था को मजबूत किया, बल्कि समाज में महिलाओं के लिए प्रेरणा भी बनीं।

हिंदी हिन्दुस्त...