अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस की तैयारी शुरू, मेघाहातुबुरू में जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय
चाईबासा, जुलाई 12 -- गुवा। 9 अगस्त 2026 को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर शनिवार शाम मेघाहातुबुरू के कम्युनिटी हॉल में इलियास चाम्पिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में आयोजन को सफल बनाने तथा सारंडा क्षेत्र के गांवों में जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा, रोजगार गारंटी, पलायन और आदिवासी अधिकारों को लेकर बैनर, फ्लेक्स व अन्य प्रचार सामग्री के माध्यम से गांव-गांव अभियान चलाया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि यह दिवस आदिवासी संस्कृति के साथ-साथ उनके अधिकारों और विकास से जुड़े मुद्दों को सामने लाने का महत्वपूर्ण अवसर है। बैठक में बीर सिंह मुंडा, एस. होरो, एलिजाबेथ पुर्त्ती, बुधवा कोनगाड़ी, जुरेन्द्र अंगारिया, सरगिया अंगारिया, लखन चांपिया, सुरेश मुर्मू सहित कई लोग मौजूद रहे। अगली समीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.