रुद्रपुर, अप्रैल 9 -- राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। एसओजी और सितारगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। बरामदगी में दो पोनिया (12 बोर), एक रिवॉल्वर (32 बोर), दो तमंचे (32 व 315 बोर), कुल 215 जिंदा कारतूस और 129 खोखे शामिल हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने वर्ष 2021 में जम्मू-कश्मीर के प्रतिबंधित संगठन अलबदर को हथियार सप्लाई किए थे। हालांकि, इसके बाद किसी और सप्लाई की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। इस एंगल पर जांच जारी है। गुरुवार को एसएसपी अजय गणपति ने कोतवाली सितारगंज में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि बुधवार देर शाम एसओजी प्रभारी उमेश कुमार, सिडकुल चौकी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.