नई दिल्ली, जनवरी 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह के गुर्गे को शास्त्री पार्क से गिरफ्तार किया है। आरोपी अंकित उर्फ मुन्ना यूपी के गाजियाबाद का रहने वाला है। जांच में सामने आया कि वह हत्या, शस्त्र अधिनियम समेत छह आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। पुलिस को सूचना मिली कि वह हथियार सप्लाई के लिए दिल्ली आ सकता है। जाल बिछाकर ऑटो-रिक्शा में सवार आरोपी को दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से स्टार और बेरेटा कंपनी के दो अत्याधुनिक पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में अंकित ने बताया कि पारिवारिक झगड़े के चलते वह आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया था। हाल ही में जेल से रिहा होकर उसने अवैध हथियार की तस्करी शुरू की थी। सोनू उर्फ काले से हथियार खरीदकर दिल्ली-एनसीआर में सप्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.