औरैया, मई 4 -- औरैया, संवाददाता। साइबर थाना पुलिस ने क्रेडिट कार्ड को एक्टिव करने और उसकी लिमिट बढ़ाने के नाम पर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत के 14 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 1100 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी झारखंड का निवासी है और लंबे समय से इस तरह की ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। यह भी पढ़ें- व्हाट्सएप लिंक से फोन हैक कर उड़ाता था रकम, महंगे मोबाइल खरीदकर बेचता था आरोपीशिकायत और गिरफ्तारी औरैया कोतवाली में जानकारी देते हुए एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर निवासी कासिम बेग ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर नए क्रेडिट कार्ड को एक्टिव करने और पासवर्ड बनाने के नाम पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.