अंतरराज्यीय साइबर ठग के गिरोह का पर्दाफाश, देवघर के चार गिरफ्तार
चक्रधरपुर, अगस्त 12 -- राउरकेला। राउरकेला पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का खुलासा किया। पुलिस ने इसमें शामिल झारखंड के देवघर के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस मामले में शामिल एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार जेल भेज चुकी है। साइबर ठगों ने करीब साढे तीन करोड़ रुपये का चूना लगाया है, यह राशि बढ़ भी सकती है। गिरोह के खिलाफ देश भर के विभिन्न थाना में 31 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 47 लाख की संपत्ति जब्त की है। इनके पास से गिरफ्तारी के दौरान 24,900 रुपये कैश, पांच मोबाइल फोन, पांच एटीएम कार्ड, एक स्कार्पियों सहित अन्य सामान बरामद किये गये हैं। एसपी नितेश बाघवानी ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि राउरकेला के उदितनगर थाना में छह अगस्त को एक मामला दर्ज हुआ था, जिसमें पीएम किसान योजना का फर्जी एपीके फाईल्स बना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.