अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश कर पुलिस ने पांच शातिर ठगों को दबोचा
कन्नौज, जुलाई 11 -- कन्नौज। साइबर ठगी के शिकार लोगों को ही दोबारा निशाना बनाकर उनसे लाखों रुपये ऐंठने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन और चार एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपित खुद को अधिवक्ता या साइबर विशेषज्ञ बताकर ठगी गई रकम वापस दिलाने का भरोसा दिलाते थे और इसी बहाने पीड़ितों से लाखो रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लेते थे। पुलिस के अनुसार आंध्र प्रदेश के वाईएसआर जिले के चपाडु निवासी अशोक कुमार रेड्डी से पहले 50 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई थी। इसी दौरान छिबरामऊ के उधन्नापुर निवासी उज्ज्वल दुबे ने उनसे संपर्क किया। उसने खुद को अधिवक्ता बताते हुए दावा किया कि वह साइबर ठगी के पीड़ितों की रकम वापस दिलवाता है। विश्वास में लेकर उसने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.