मिर्जापुर, जुलाई 23 -- मिर्जापुर, संवाददाता । राजगढ़ पुलिस ने बुधवार को अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का खुलासा किया है। चोरी की सात बाइक संग चार आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए चोरों में दो बिहार, एक सोनभद्र और एक राजगढ़ निवासी है। जो नंबर प्लेट बदलकर चोरी के वाहनों को बेचते हैं। एएसपी आपरेशन राजकुमार मीणा ने बताया कि राजगढ़ थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा मय हमराही संग गश्त पर निकले थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग सक्तेशगढ़ मार्ग पर स्थित निर्माणाधीन चिड़ियाघर के बाउण्ड्री के अन्दर मौजूद हैं। जो चोरी की बाइक बेचने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की सात बाइक बरामद हुई। सभी आरोपियों को थाने ले आई। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: वाहन चोरी के संगठित गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...