आजमगढ़, जून 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। तहबरपुर थाना क्षेत्र के सरदहां के पास शुक्रवार की सुबह पुलिस ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 226.3 से अंतर्राज्यीय वाहन चोरी गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रेस्ट लेन में खड़ी चोरी की सफेद रंग की फार्च्यूनर कार को चालक के साथ पकड़ा। जांच के दौरान पता चला की फार्च्यूनर कार दिल्ली से चोरी कर बेचने के लिए मणिपुर ले जाई जा रही थी। यह भी पढ़ें- ट्रक से चोरी हुई चार बैटरियां बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तारगिरफ्तारी की प्रक्रिया कार की कीमत करीब 50 लाख रुपये है। इसके पूर्व भी वह चोरी की दो लक्जरी कारों को दिल्ली से मणिपुर पहुंचा चुका है। तहबरपुर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस शुक्रवार की सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चोकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस की टीम पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे ...