अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
गंगापार, मई 24 -- पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए उसके सरगना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चोरी की सात लग्जरी गाड़ियां भी बरामद की हैं। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना नवाबगंज पुलिस को वांछित अपराधियों की तलाश के दौरान सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक संगठित गिरोह चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर गिरोह के मुख्य आरोपी कृष्ण कुमार उर्फ बच्चा यादव और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह में शामिल आरोपी मासूम बच्चों को लालच देकर वाहन चोरी करवाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन बोलेरो, दो स्कॉर्पियो, एक ऑटो और एक बाइक बरामद की है। जांच के दौरान पता चला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.