गढ़वा, सितम्बर 5 -- अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार फोटो संख्या तीन: प्रेसवार्ता कर जानकारी देते एसडीपीओ दिलू लोहार गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा थाना क्षेत्र के बेलचंपा में रोड किनारे खड़ी महिंद्रा ट्रैक्टर चोरी के मामले में गढ़वा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर अपराधियों को दबोच लिया है। उनके पास से चोरी गया ट्रैक्टर और बिना नंबर प्लेट की तीन मोटरसाइकिलें समेत एंड्रायड मोबाइल बरामद किया गया है। यह जानकारी एसडीपीओ दिलू लोहार ने शुक्रवार को गढ़वा थाना में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।

घटना का विवरण उन्होंने बताया कि गढ़वा थाना क्षेत्र के हूर गांव निवासी राजीव रंजन तिवारी का छड़ सीमेंट दुकान बेलचंपा में है। वहीं से दो सितंबर को बेलचंपा रोड से अज्ञात चोरों ने उन...