फरीदाबाद, मार्च 14 -- पलवल। पलवल पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर हथीन बाईपास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दिल्ली और पलवल क्षेत्र से चोरी की पांच बाइक बरामद हुई हैं। पूछताछ में आरोपी की पहचान आरिफ निवासी पुन्हाना जिला नूंह के रूप में हुई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दिल्ली और पलवल के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की गई चार अन्य बाइक भी बरामद की हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सीआईए एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम हथीन के प्रभारी पीएसआई दीपक गुलिया की टीम इस मामले की जांच कर रही थी। उन्होंने बताया कि 11 मार्च को सागर तंवर निवासी खोकियाका ने थाना कैंप पलवल में शिकायत दी थी कि राहुल नर्सिंग होम के बाहर से उनकी स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी हो गई। वह अस्पताल में जांच रिपोर्ट लेने आए थे और बाहर खड़ी बाइक गायब मिली।पुलिस टीम को 13 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि एक...