अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
किशनगंज, मई 22 -- किशनगंज। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने अपनी पहली कार्रवाई में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। टीम ने दोनों आरोपी के पास से 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ 1 करोड़ 60 लाख रुपए अंतरराष्ट्रीय मूल्य का बताया गया है। कार्रवाई बुधवार की रात को किशनगंज रेलवे स्टेशन के पास सर्विस रोड में की गई। पकड़ा गया आरोपी शाहबाज आलम बंगाल के पटुआ ग्वालफोखर व मोहम्मद शाह आलम मलीन गांव ग्वालपोखर का रहने वाला है। पकड़े गए दोनों आरोपी बंगाल की ओर से फरिंगगोला होते हुए मादक पदार्थ लेकर आ रहे थे। पुलिस ने हेल्प लाइन नंबर 9031816150 जारी किया है। कोई भी व्यक्ति इस नंबर पर मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
पुलिस द्वारा कार्रवाई किशनगंज एसप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.