अंतरराज्यीय मवेशी चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
सासाराम, जून 19 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। धौडांड़ थाना क्षेत्र में मवेशी चोरी की एक बड़ी वारदात को ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की तत्परता ने विफल कर दिया। पुलिस ने पीछा कर अंतरराज्यीय मवेशी चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन तथा उस पर लदी एक पाड़ी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिसके आधार पर पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अरवल निवासी नन्हक नट पिता नरेश नट तथा पटना निवासी राजू कुमार पिता परमानंद के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- अंतरराज्यीय मवेशी चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.