भागलपुर, मार्च 12 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर को विश्वस्तरीय परिवहन सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। गोराडीह अंचल में अंतरराज्यीय बस पड़ाव के निर्माण के लिए भूमि अर्जन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। समाहर्ता कार्यालय द्वारा इस संबंध में औपचारिक अधिघोषणा जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार इस सार्वजनिक परियोजना के लिए गोराडीह अंचल के मौजा-अमरापुर की कुल 10.58 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। प्रशासन द्वारा जारी विवरण में संबंधित व्यक्तियों, खाता संख्या, सर्वे खेसरा और भूमि के प्रकार की विस्तृत जानकारी दी गई है।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम के तहत की जा रही है। जांच के पश्चात यह पाया गया है कि इस भूमि...