हजारीबाग, मई 8 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ के एक होनहार फुटबॉलर ने पूरे राज्य में अपने गांव एवं जिले का नाम रोशन किया है। छत्तीसगढ़ में होने वाले अंतरराज्यीय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए उनका चयन हुआ है। युवा फुटबॉलर रौशन कुमार प्रखंड के जोबर पंचायत अंतर्गत उच्चाघाना निवासी रामकिशुन कुमार एवं उर्मिला देवी के पुत्र हैं। वे एक साधारण परिवार से संबंध रखते हैं। पिता रामकिशुन कुमार की विष्णुगढ़ के हॉस्पीटल चौक में स्पोर्ट्स आइटम की छोटी सी दुकान है। 11 मई को रौशन छत्तीसगढ़ में आयोजित मेघालय के विरुद्ध अंडर 20 मेंस नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में झारखंड के लिए खेलेंगे। झारखंड की टीम का पहला मैच है। रौशन पिछले तीन वर्षों से यूनाइटेड फुटबॉल क्लब कोलकाता के लिए खेल रहे हैं।फुटबॉल में उनका प्रदर्शन काफी उम्दा है। जिसके कारण झारखंड की ओर से उन्हें खेलने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.